*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 28/05/2026*
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली*
*विषय: गाज़ा की भूमिगत आतंकी संरचना से सबक - भारत को सतर्क रहने की आवश्यकता*
दुनिया को दिखाई देने वाला गाज़ा सिर्फ़ आधा सच है। इज़रायल की सेना द्वारा उजागर किए गए क्षेत्रों में जो वास्तविकता सामने आ रही है, वह एक सुनियोजित भूमिगत सैन्य ढांचे की ओर इशारा करती है।
*1. ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार:*
हमास द्वारा निर्मित सुरंगें 60-100 फीट गहरी, प्री-कास्ट कंक्रीट से बनी, बहु-स्तरीय और वेंटिलेशन, बिजली, CCTV, कमांड रूम जैसी सुविधाओं से लैस थीं। कई सुरंगों के प्रवेश/निकास बिंदु संवेदनशील नागरिक ढांचों के पास पाए गए, जिससे मानवीय ढाल की रणनीति का इस्तेमाल किया जा सके।
*2. विदेशी सहायता का दुरुपयोग:*
इज़रायल, US और यूरोपीय इंटेलिजेंस रिपोर्टों के हवाले से बताया गया है कि गाज़ा को भेजी गई मानवीय सहायता - सीमेंट, स्टील, जनरेटर - का एक बड़ा हिस्सा आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में लगाया गया। यह दर्शाता है कि आतंकवाद सिर्फ़ हथियार से नहीं, बल्कि एक पूरी सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक नेटवर्क से पनपता है।
*3. भारत के लिए सबक:*
यह मॉडल बताता है कि कैसे राहत और संस्थागत कवर की आड़ में समानांतर नेटवर्क खड़े किए जा सकते हैं। भारत में भी सुरक्षा एजेंसियों ने समय-समय पर ऐसे मामलों को उजागर किया है जहाँ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए व्यक्ति, कार्रवाई के बाद दूसरे संस्थानों में जगह पाकर फिर से नेटवर्किंग करते पाए गए। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा हालिया मामला इसी पैटर्न की ओर संकेत करता है और जाँच का विषय है।
*4. मंच का मत:*
आतंकवाद एक विचारधारा से ज्यादा एक संगठित सप्लाई चेन है। जब तक फंडिंग, लॉजिस्टिक्स, प्रोपेगेंडा और संस्थागत कवर देने वाली पूरी चेन को नहीं तोड़ा जाता, तब तक सिर्फ़ ज़मीन के ऊपर की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।
राष्ट्रहित सर्वोपरि है। संस्थाएँ किसी भी वैचारिक दबाव से ऊपर उठकर सिर्फ़ संविधान और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए। सेक्युलरिज्म का अर्थ तुष्टिकरण नहीं, बल्कि कानून का समान शासन है।
हम भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि ऐसे सभी नेटवर्कों की गहन जाँच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि "अवैध मतलब अवैध" का सिद्धांत हर जगह लागू हो सके।
*सत्य सनातन सर्वदा | जय हिन्द*
*🖋️ बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल*
_राष्ट्रीय अध्यक्ष_
_डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली_
*परम पूज्य संरक्षक:*
*परमहंस संत शिरोमणि हिन्दू रत्न सदानंद जी महाराज*
--
+91- 9414402558, +91 92055 10728
dspmrvm@gmail.com